धीरे-धीरे हटाएंगे लॉकडाउन, केंद्र और राज्य मिलकर करेंगे फैसला- सीएम भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़. रायपुर सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया समेत विधायकों व जिलाध्यक्षों को बताया कि किस तरह छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना को नियंत्रित किया। सीएम ने बताया कि सब कुछ समय रहते जानकारी में आ गया, इसलिए यहां हालात काबू में हैं। अभी भी राज्य में 70 हजार लोग क्वारेंटाइन हैं। विदेश से जो लोग आए हैं, उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।
सीएम ने बताया- जो विदेश से आए उन्हें आइडेंटिफाई किया
यहां की जनता, यहां के विधायक यहां संगठन के लोग, मंत्री और अधिकारी-कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। यदि सोशल डिस्टेंसिंग हम मेंटेन नहीं करते, साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देते, मरीजों की संख्या बढ़ती तो इलाज करने वाले डॉक्टर को भी बहुत परेशानी होती। लेकिन समय रहते ही सब कुछ जानकारी में आ गया। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अभी 70 हजार लोग क्वारेंटाइन में हैं। जितने लोग भी विदेश से आए हैं, उन्हें आइडेंटिफाई किया गया। लगातार उनकी मॉनिटरिंग हो रही है। इस कारण कोरोना को कंट्रोल करने में सफलता मिली। उसके साथ-साथ दूसरे विभागों ने भी मिल-जुलकर एक कोरोना को हराने में मदद की है। महिला एवं बाल विकास विभाग बच्चों को घर-घर रेडी टू ईट बांट रहा, स्कूल शिक्षा विभाग मध्याह्न भोजन सूखा अनाज के रूप में वितरित कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग तो लगा ही है, खाद्य मंत्री और उनके विभाग ने लाखों लोगों तक चावल पहुंचाया है। पुलिस दिनरात मेहनत कर रही है।
सीएम ने कहा- कानून व्यवस्था बनाए रखने में इतनी सफलता मिली है कि बहुत कम बल प्रयोग करना पड़ा। सारा अमला कलेक्टर, एसपी, कर्मचारी सबने मिलकर काम किया। हमारे संगठन के लोगों ने दिनरात मेहनत की है। अब जो मैं आपसे अपील करना चाहता हूं वह यह है कि धीरे-धीरे लॉकडाउन क्रमश: समाप्त होगा। यह फैसला केंद्र व राज्य सरकार लेगी। आपसे मैं कहना चाहता हूं कि कोरोना को यदि हराना है, कोरोना से यदि बचना है, तो हमको सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखना है। दूसरा साफ सफाई रखना है। सार्वजनिक जगहों पर थूकना नहीं है। इस चीज को हम बरकरार रखेंगे तो निश्चित रूप से काम करते हुए भी कोरोना से बचा जा सकता है। पहले भी संगठन ने सरकार के सारे फैसलों को जनता तक पहुंचाया है, इसे भी पहुंचाना है। ग्रामीण अंचल में भी सामाजिक दूरी बनाते हुए खेत में काम कर रहे हैं। मनरेगा और फैक्ट्रियों में भी काम कर सकते हैं। तो इस तरह का संदेश देना बहुत जरूरी है। सामाजिक जागरूकता लाने की आवश्यकता है।
पहले अपने स्तर पर समस्याएं हल करें जनप्रतिनिधि
प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने सीएम बघेल व सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यहां कोरोना को जबर्दस्त मात दी है। 10 में 9 पीड़ित स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर व स्टाफ की देखरेख में एक मरीज जो बचा है, वह भी स्वस्थ होगा। पुनिया ने ग्रुप बनाकर इनपुट जुटाने के लिए शैलेष नितिन त्रिवेदी और जयवर्धन बिस्सा की तारीफ की। साथ ही, सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा और राजेश तिवारी की समस्याओं को शासन स्तर पर दूर करने के लिए पहल करने पर बधाई दी। पुनिया ने स्टेट के साथ-साथ जिले व ब्लॉक लेवल पर कंट्रोल रूम बनाने पर जोर दिया।

ढाई लाख पीपीई किट, मास्क खरीदने के लिए टेंडर: सिंहदेव
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि सरकार ने 75 हजार टेस्टिंग किट, ढाई लाख पीपीई किट, इतने ही एन-95 मास्क, 25 लाख ट्रिपल लेयर मास्क, एक लाख ग्लव्ज, दस हजार गॉगल्स खरीदने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेकाहारा को सिर्फ कोरोना के इलाज के लिए रखा जाएगा। इसी तरह हर जिले में 100 बिस्तर की व्यवस्था की गई है, जो सिर्फ कोरोना या इसके लक्षण के मरीजों के लिए होगी।

सभी जिलाध्यक्ष बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करें: मरकाम
पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोरोना से बचाव के लिए सरकार और मुख्यमंत्री के कदमों की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कामों से पूरे देश मे छत्तीसगढ़ का सर ऊंचा हुआ है। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों से राहत और बचाव कार्य मे प्रशासन का पूरा सहयोग देने का निर्देश दिया। सरकार के निर्देशों को लोगों तक पहंुचाने कहा।

No comments:
Post a Comment