छत्तीसगढ़ में आने और
यहां से अपने प्रदेश को जाने वाले श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर 3 से बढ़ाकर 7
किए गए, झारखंड के लोगों की
वापसी 3 मई तक
रायपुर. लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे
हुए लोगों के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबराें की संख्या बढ़ा दी है। इसे 3 से
बढ़ाकर अब 7 कर दिया गया है। इन नंबरों पर छत्तीसगढ़ में आने और
यहां से अपने प्रदेश को जाने वाले लोग संपर्क कर सकेंगे। यह नंबर देश के सभी
राज्यों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। इन नंबरों पर घर
वापसी के साथ ही कोई और भी जरूरत पड़ने पर जरुरतमंद संपर्क कर सकेंगे।
ये भी पढ़े - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आकाशवाणी से करेंगे भेंटवार्ता , 3 मई को सुबह 10.30 बजे होगा प्रसारण
श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर के अलावा
छत्तीसगढ़ आने वाले व्यक्ति या उनके रिश्तेदार संबंधित जिले के प्रशासन से भी
संपर्क कर सकते हैं। जिला के कलेक्टर कार्यालयों में श्रमिकों या व्यक्तियों का पूरा नाम,
पता, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की लिखित
जानकारी के साथ आवेदन देना होगा। अनुमति प्राप्त होने पर, वे
आ जा सकेंगे। इसमें केवल कोरोना हॉट स्पॉट वाले जिलों से आने की अनुमति नहीं होगी।
राज्य सरकार ने इन हेल्पलाइन नंबरों को किया गया है जारी देखे...
छत्तीसगढ़ स्टेट हेल्पलाइन नंबर
0771-2443809
91098-49992
75878-21800
75878-22800
96858-50444
91092-83986
88277-73986
अन्य राज्य का नाम हेल्पलाइन नंबर
उत्तर प्रदेश 75878-21800, 96858-50444
दिल्ली और हरियाणा 74772-13986
बिहार 88199-53807
पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी
राज्य 83494-68006
रायपुर में फंसे
झारखंड राज्य के श्रमिकों, यात्रियों और नागरिकों की बस से वापसी करने की व्यवस्था सरकार द्वारा किया गया है. इसके
लिए 3 मई को झारखंड से बस व अन्य वाहन पहुंचेंगे। यह बसें व अन्य वाहन राधस्वामी सत्संग व्यास, ऑफिसर्स कॉलोनी के पास,
कृषि महाविद्यालय, धरमपुरा से मिलेंगे। इस
संबंध में रायपुर के नोडल अधिकारी चंद्रवंशी (7987774020), झारखंड
के नोडल अधिकारी नितांत कुमार सिंह (9472749978) और कुमार
कौशमभ (7250818520) से संपर्क कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment