मुख्यमंत्री भूपेश
बघेल आकाशवाणी से करेंगे भेंटवार्ता , 3 मई को सुबह 10.30 बजे होगा प्रसारण
Chhattisgarh News @रायपुर। आकाशवाणी
रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंटवार्ता का प्रसारण कार्यक्रम 3 मई को सवेरे 10.30 बजे किया जाएगा। इसे छत्तीसगढ़ के
सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ रिले किया जाएगा।
यह प्रसारण मीडियम वेब के साथ साथ एफ.एम. पर भी सुना जा
सकता है। भेंटवार्ता में छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान राहत एवं
बचाव के कार्य तथा प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी की तैयारी के संबंध में चर्चा
होगी।

No comments:
Post a Comment