Chhattisgarh News : ग्रीन जोन में खुल सकते हैं बाजार, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मिलेगी शराब - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 2, 2020

Chhattisgarh News : ग्रीन जोन में खुल सकते हैं बाजार, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मिलेगी शराब

ग्रीन जोन में खुल सकते हैं बाजार, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मिलेगी शराब

Chhattisgarh News @रायपुर | केंद्र सरकार की ओर से तीसरे लॉकडाउन के दौरान बढ़ाई जा रही छूट को देखते हुए राज्य में भी तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में बैठक आयोजित कर बाजारों को अल्टरनेटिव खोलने के निर्देश दिए हैं। 
राज्य के केवल ग्रीन जोन के लिए यह सिस्टम अपनाया जा सकता है। वहीं शराब की दुकानें भी सोमवार से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो साथ खुल सकती हैं। इसको लेकर राज्य सरकार रविवार को फैसला लेगी। बस्तर जिले में इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि भारत सरकार की गाइडलाइन उल्टी-पुल्टी रहती है। प्रदेश में शराब दुकानें खोलने को लेकर पहले से ही त्राहि मची हुई है। प्रदेश की जनता लगातार शराब दुकानें खोलने की मांग कर रही है। जल्द ही शराब दुकाने खोली जाएंगी।
प्रदेश में अभी 7 एक्टिव केस हैं। अब तक कुल 43 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें कोरबा जिले से 28, सूरजपुर 6, रायपुर 6, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर से एक-एक पॉजिटिव मिला।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close