सरकार ने महिलाओं के जनधन खाते में डाले ₹500, तीन किस्तों में ये पहली किस्त| indian government jan dhan yojna - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 4, 2020

सरकार ने महिलाओं के जनधन खाते में डाले ₹500, तीन किस्तों में ये पहली किस्त| indian government jan dhan yojna



सरकार ने महिलाओं के जनधन खाते में डाले ₹500, तीन किस्तों में ये पहली किस्त












नई दिल्ली / देश में कोविड-19 को लेकर जारी लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने 4.07 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में पांच-पांच सौ रुपये डाले हैं. तीन किस्तों में यह पहली किस्त है. ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी राशि अप्रैल के पहले हफ्ते के अंत तक महिलाओं के 20.39 करोड़ से अधिक जनधन खातों में जमा कराई जाएगी.

मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ग्रामीण विकास मंत्रालय अप्रैल महीने के लिए प्रत्येक महिला के प्रधानमंत्री जनधन खाते में 500 रुपये जमा करने के लिए राशि जारी किए हैं और यह राशि दो अप्रैल 2020 को लक्षित खातों में जमा की गई.’’
बिलासपुर / पुलिस ने लॉकडाउन के बीच बेवजह घुमने वालों को मुर्गा बनवाया, उठक-बैठक भी करवाई

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च को देश के गरीबों, मजदूरों, नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये का राहत पैकेज का एलान किया था. इसके तहत ये एलान किया गया था कि 20 करोड़ महिलाओं के जन-धन खाते में 500 रुपये अगले तीन महीने तक दिए जाएंगे.
गौरतलब है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है. इस संपूर्ण लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल तक है.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close