कटघोरा हॉटस्पॉट बना; यहां
8 नए पॉजिटिव मिले, ये सभी जमातियों के संपर्क में आए थे, पूरा इलाका सील
- प्रदेश में अब तक कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 18 है, इनमें से कोरबा जिले के 10 संक्रमित हैं
- एम्स प्रशासन का मानना है कि कटघोरा में जो संक्रमित मिले हैं, उनके संपर्क में आए लोगों में भी कोरोना फैलने की आशंका है
रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरबा का कटघोरा नगर कोरोना का हॉटस्पॉट बनने से
राज्य सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं। यहां 20 घंटे में 8 नए मामले आए हैं।
इन्हें इलाज के लिए राज्य के एकमात्र कोरोना सेंटर रायपुर एम्स भेजा गया है।
ये सभी जमातियों के संपर्क में आए थे। मामले बढ़ने के बाद एम्स ने 52
वेंटिलेटर मंगा लिए हैं। एम्स प्रशासन का मानना है कि जो लोग संक्रमित हैं, उनके
संपर्क में आए लोगों में भी कोरोना फैलने की आशंका है।
प्रदेश में अब तक
कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 18 पहुंच गई है, जिसमें से कोरबा जिले के 10
संक्रमित हैं। इनमें से एक लंदन से लौटा कोरबा के कारोबारी का बेटा भी है।
उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 6 अप्रैल को एम्स से छुट्टी कर दी गई।
यह भी पढ़े -कोरोना से भयभीत पाकिस्तान ने भारत से मांगी मदद, बोले- मदद करोगे तो हमेशा रखेंगे याद
कोरोनाअपडेट्स
- एम्स के पास अभी तक 75 वेंटिलेटर थे। देर रात ट्रेन से दुर्ग पहुंचे 52 वेंटिलेटरों को मिलकर अब एम्स में इन जीवनरक्षक मशीनों की संख्या 127 हो जाएगी। एम्स प्रशासन ने बताया कि एहतियात के तौर पर और वेंटिलेटर मंगवाने का फैसला लिया गया। इसके ऑर्डर हुए और सारे वेंटिलेटर रवाना कर दिए गए। इन्हें देर रात दुर्ग में उतार लिया गया है।
- राज्य सरकार की सबसे बड़ी चिंता टेस्टिंग किट की कमी और संक्रमण रोकना है। टेस्टिंग किट की उपलब्धता केंद्र सरकार पर निर्भर है। संक्रमण की आशंका से 76 हजार लाेगों को होम क्वारैंटाइन किया गया है, लेकिन इनकी जांच नहीं हो पा रही है। जिसके चलते पॉजिटिव का पता नहीं लग पा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार से मांग की है। एम्स के पास जो किट हैं, उनका उपयोग अस्पताल में ही किया जा सकता है।
- रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में दो बुजुर्गों की संदिग्ध मौत हो गई। पाटन के 65 वर्षीय व्यक्ति को बुधवार को भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ, फेफड़े में इंफेक्शन और बुखार था। वहीं नगरी के 81 वर्षीय बुजुर्ग के फेफड़े में भी इंफेक्शन था। दाेनों के शव सुरक्षित रखे गए हैं। इनकी सैंपल रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। प्रशासन ने बताया कि कोरोना नहीं निकला, तभी शव परिजन को सौंपे जाएंगे।
कटघोरा: प्रशासन ने
कहा- संक्रमण फैला तो सबकी जांच होगी
बुधवार की रात 11.30 बजे एम्स ने पुष्टि की थी कि कटघोरा के 52 साल के व्यक्ति में
कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह तब्लीगी जमात से लौटा था, इसलिए उसके संपर्क में आए 55
लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 5 और पुरुष तथा 2 महिलाएं भी पॉजिटिव हैं। जानकारी
के मुताबिक, सभी जमातियों के संपर्क में थे। नए मरीज मिलने के बाद सरकार ने कटघोरा
को सील कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि अगर इस इलाके में संक्रमण बढ़ा तो लोगों
को क्वारैंटाइन में भेजने की जरूरत पड़ सकती है।


No comments:
Post a Comment