CG News बस्तर : कोरोना उपचार विभाग में काम करने से 19 डाक्टरों ने किया मना, कॉलेज प्रबंधन ने स्टॉफ के खिलाप जारी किया नोटिस ...Chhattisgarh News - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 17, 2020

CG News बस्तर : कोरोना उपचार विभाग में काम करने से 19 डाक्टरों ने किया मना, कॉलेज प्रबंधन ने स्टॉफ के खिलाप जारी किया नोटिस ...Chhattisgarh News


कोरोना उपचार विभाग में काम करने से 19 डाक्टरों ने किया मना, कॉलेज प्रबंधन ने स्टॉफ के खिलाप जारी किया नोटिस ...


जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के 19 डाक्टरों ने कोरोना विभाग में काम करने से मना करने के बाद नाराज मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सभी 19 डाक्टरों सहित बायोकेमेस्ट्री विभाग के 5 स्टॉफ को 3 दिन के भीतर जवाब देने नोटिस थमा दिया हैं, बता दें की राज्य में इस वक्त एस्मा लागू हैं। इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के डेढ़ दर्जन डाक्टरों ने प्रैक्टिस छोड़ दी है ।

मेडिकल कॉलेज जगदलपुर प्रबंधन ने सभी डॉक्टरों को नोटिस जारी कर अनुशासनहीनता की जानकारी सर्विस बुक में दर्ज करने की बात कही है। डाक्टरों को नोटिस जारी कर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने पर कार्रवाई की बात प्रबंधन कह रहा है। बता दें कि रायपुर के बाद मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में ही कोरोना संक्रमण की जांच की व्यवस्था की गई है। अब तक 300 से अधिक सैंपल की जांच की जा चुकी है। हालांकि आरंभ से ही प्रबंधकों और डाक्टरों के बीच तकरार की खबरें मिल रही हैं। 

CG News 19 doctors refuse to work in corona treatment department, college management issues notice against staff ... Chhattisgarh News

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close