कोरोना : छत्तीसगढ़ के डीजीपी लग्जरी ए.सी. ऑफिस छोड़कर टेंट में कर रहे है ऑफिस के कार्य।
रायपुर. कोरोना संक्रमण से बचने के लिए छत्तीसगढ़ के
डीजीपी डीएम अवस्थी टेंट में चले गए हैं। उन्होंने अपना लग्जरी ऑफिस छोड़ दिया
है और पुलिस मुख्यालय परिसर में ही टेंट लगाकर सारे काम निपटा रहे हैं। इस नए टेंट
वाले ऑफिस में एसी नहीं लगवाया गया है। माना जा रहा है कि एसी से संक्रमण फैलने के
खतरे से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
कोरोना को देखते हुए सारे अधिकारी रायपुर स्थित पुराने पुलिस मुख्यालय में बैठ रहे
हैं। लॉकडाउन के बाद डीजीपी
अवस्थी ने 25 मार्च को ही अपने लिए टेंट वाला दफ्तर बनवा लिया। पिछले 23 दिनों से
टेंट में चल रहे इस कार्यालय से ही डीजीपी कई पुलिस अधिकारियों के प्रमोशन,
सस्पेंशन और अन्य आदेश जारी कर रहे हैं।
डीजीपी डी एम् अवस्थी ने बताया
कि जब तक कोरोना महामारी का असर प्रदेश में खत्म नहीं हो जाता, तब तक हमारा दफ्तर
टेंट में ही लगेगा। इस टेंट के कार्यालय में सैनिटाइजेशन से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग
तक का पालन किया जा रहा है। पंखे और कूलर जरूर लगाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में अब तक
कोरोना संक्रमित 36 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 13 अभी एक्टिव केस
हैं।
No comments:
Post a Comment