छ.ग. रायपुर : कोरोना सैंपल लेने जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम का चालान काटा, दो हजार रुपए का जुर्माना लगा - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 15, 2020

छ.ग. रायपुर : कोरोना सैंपल लेने जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम का चालान काटा, दो हजार रुपए का जुर्माना लगा


छ.ग. रायपुर : कोरोना सैंपल लेने जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम का चालान काटा, दो हजार रुपए का जुर्माना लगा


 रायपुर.  सैंपल लेने जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम का चालान काटा, दो हजार रुपए का जुर्माना लगा.  कोरोना संक्रमण को लेकर किए गए लॉकडाउन  में पुलिस और प्रशासन ने सख्त रूख अपना लिया है। सड़काें पर नियमों का उल्लंघन करने वालों को कोई छूट नहीं दी जा रही है। ऐसे में रायपुर में ट्रैफिक पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का चालान कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल कलेक्शन के लिए जा रही थी।  इस दौरान शास्त्री चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बिना हेलमेट देख उन्हें रोक लिया और दो हजार रुपए का चालान किया। इस चालान को स्वास्थ्य विभाग की ओर से भरा गया है।  ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट नहीं लगाए जाने पर उनका दो हजार रुपए का चालान किया है। 


सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल का कहना है कि कानून सभी के लिए बराबर है ट्रैफिक पुलिस ने अपनी ड्यूटी की है। हमने अपने कर्मचारियों को भी समझाइश दी है।

रायपुर ट्रैफिक डीएसपी सतीश सिंह ठाकुर का कहना है कि राजधानी में मंगलवार को करीब 300 से अधिक चालानी कार्रवाई की गई है। अलग-अलग चैकिंग प्वाइंट पर नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटे गए। वहीं प्रदेश भर में लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूमने वालों में धारा 144 के उलंघन के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close