क्वारंटाइन विधायक ने कोरोना संक्रमित युवक
की मेडीकल रिपोर्ट पर कहा, पहले निगेटिव अब पॉजिटिव कैसे संभव
कोरबा । जिले का कटघोरा कोरोना वायरस के 25 पॉजिटिव मरीज मिलने
के बाद से चर्चाओं में है। एक व्यक्ति के साथ प्रवास करने को लेकर पाली तानाखार के
विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने कोरोना संक्रमित युवक को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए
हैं, विधायक ने कहा है कि जिस व्यक्ति के बारे में जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, वह
भला संक्रमित कैसे हो सकता है।
ये भी पढ़े -प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सरकार ने किया ऐलान- 3 महीने तक मुफ्त मिलेगा 5 किलो खाद्यान,
विधायक ने कहा है कि एक व्यक्ति 1 अप्रैल को पसान क्षेत्र के जनसंपर्क के दौरान
उनसे मिला था, बाद में वह अपने निवास क्षेत्र कटघोरा में सक्रिय रहा, हालांकि 7
अप्रैल की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, परंतु बाद में आई रिपोर्ट में
वह व्यक्ति संक्रमित पाया गया।
बता दें कि जिले के कटघोरा में तबलीगी जमात में शामिल हुए लोगों
में कोरोना संक्रमण का प्रकोप देखा जा रहा है। इस इलाके सहित पूरे कोरबा में
सर्तकता बरती जा रही है। वहीं अब स्थानीय विधायक ने परिवार सहित खुद को एहतियातन
क्वारंटाइन कर लिया है। दरअसल विधायक एक युवक के संपर्क में आए थे, बाद में वह
युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
बता दें कि विधायक कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क
में थे, युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद विधायक ने परिवार सहित खुद को
क्वारंटाइन कर लिया है। बीते 1 अप्रैल को विधायक की संक्रमित युवक से मुलाकात हुई
थी । दोनों कोरबा के पसान में आधे घंटे तक साथ रहे थे। इसके बाद विधायक ने अपने
स्टॉफ सहित खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। विधायक ने बताया कि कटघोरा में जिला
प्रशासन स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर बेहतर कार्य कर रहा है ।

No comments:
Post a Comment