BIG BREAKING: मस्जिद में क्वारंटाइन लोगों में एक नाबालिक युवक कोरोना पॉजिटिव, युवक था डाक्टरों की सतत निगरानी में, जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर
रायपुर। कोरबा जिले के कटघोरा के मस्जिद में क्वारंटाइन किए गए कुछ लोगों में से एक को कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। जिला प्रशासन उसे एम्स भेज रहा है। जानकारी है कि वह महाराष्ट्र का मूल निवासी है।
मिली जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव 16 साल का युवक है जो कि महाराष्ट्र से कोरबा जिला के कटघोरा में मस्जिद में आकर ठहरा हुआ था। धार्मिक स्थल की ओर से पूर्व में प्रशासन को इन धार्मिक यात्रियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई थी, जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन किया गया था।
कलेक्टर ने जमात के लोगों को मस्जिद में ही कर दिया था क्वारंटाइन-
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से कोरबा मुस्लिम जमात के 30 लोग कटघोरा में आए हुए थे। ये सभी कटघोरा के 2 मस्जिदों में 16 और 14 कि संख्या में ठहरे हुए थे। लॉक डाउन के दौरान मस्जिद में बाहर से आये लोगो की जानकारी मिलने पर कलेक्टर किरण कौशल ने तत्काल सभी महाराष्ट्र से आये मुस्लिम जमात के लोगों को मस्जिद में ही कवारेंटाइन कर दिया गया था। वही निज़ाममुदिन के तब्लीगी से आने वाले 20 को कवारेंटाइन किया गया था।
युवक लगातार डॉक्टरों की निगरानी में-
डॉक्टरों की टीम लगातार इन पर नज़र बनाये हुए थी। तभी कटघोरा के मस्जिम में कवारेंटाइन एक 16 साल के युवक की तबियत खराब होने पर उसका सैंपल जांच के लिए रायपुर एम्स भेजा गया, जहा उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है।
जिला प्रशासन है मुस्तैद-
इस पूरे प्रकरण में राहत वाली बात है कि जिला प्रशासन की मुस्तैदी से महाराष्ट्र से कोरबा आये सभी संदिग्धों को समय पर मस्जिद में ही कवारेंटाइन कर लिया गया ताकि ये कटघोरा क्षेत्र में बाहर नही निकल सके। जिला प्रशासन उसे एम्स भेज रहा है। जानकारी है कि वह महाराष्ट्र का मूल निवासी है।

No comments:
Post a Comment