कांकेर | कांग्रेसी नेताओं ने फेसबुक पर की अभद्र टिप्पणी, दोनों भेजे गए जेल. .. - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 10, 2020

कांकेर | कांग्रेसी नेताओं ने फेसबुक पर की अभद्र टिप्पणी, दोनों भेजे गए जेल. ..

दो कांग्रेसी नेताओं ने फेसबुक पर की अभद्र टिप्पणी, दोनों भेजे गए जेल. ..




कांकेर>युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद पंकज वाधवानी तथा एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रुहाब मेमन ने फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली टिप्पणी की। जिस पर रुहाब मेमन ने पंकज वाधवानी के विरुद्ध भानुप्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी इसके बाद  युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज वाधवानी ने रुहाब मेमन के विरुद्ध शिकायत की दोनों ने एक दूसरे पर की गई टिप्पणी को एडिट कर पोस्ट करना बताया। जिस पर पुलिस ने दोनों के फेसबुक से प्राप्त दस्तावेज को एक्सपर्ट से जांच हेतु सुरक्षित रख लिया।बीती शाम से इनके द्वारा पोस्ट की गई टिप्पणी की स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में वायरल हो गयी जिससे हिन्दू संगठन नाराज हो गया और रात 8 बजे तक लोग थाना पहुंच कार्यवाही की मांग करने के लिए आवेदन किया। पुलिस ने सक्रियता दिखाई और रुहाब मेमन को रात को थाने में बिठा लिया तथा आज पंकज वाधवानी को भी हिरासत में ले अपराध पंजीबद्ध किया तथा आज दोपहर बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से जमानत आवेदन अस्वीकृत किये जाने के बाद दोनों आरोपियों को कांकेर जिला जेल भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close