BREAKING-छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना पॉजीटिव केस...तब्लीगी जमात से रखता है संबंध। - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 9, 2020

BREAKING-छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना पॉजीटिव केस...तब्लीगी जमात से रखता है संबंध।


BREAKING-छत्तीसगढ़ में मिला एक और कोरोना पॉजीटिव केस...तब्लीगी जमात से रखता है संबंध।










रायपुर। कोरोना को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ में कोरोना का एक और पॉजीटिव केस मिला है। इसकी पुष्टि हो गई है। इस बार संक्रमित व्यक्ति 52 वर्षीय अधेड़ है। यह केस भी कटघोरा से है। जो तब्लीगी जमात से संबंध रखता है। यह बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति एम्स में भर्ती 16 वर्षीय बालक के संपर्क में था।
- बताया जा रहा है कि यह बेहद प्रारंभिक सूचना है। समाचार विस्तार से आने में समय लग सकता है, आशंका है कि यह संक्रमित नया मरीज सामाजिक हॉटस्पॉट का हिस्सा हो सकता है।

कटघोरा में ही एक मुस्लिम किशोर कोरोना पॉजिटिव मिला था, जिसका रायपुर एम्स में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक जिस मस्जिद में कोरोना पॉजिटिव नाबालिग मिला था, उसी मस्जिद में ये अधेड़ भी नमाज के लिए जाया करता था।
इस दौरान संपर्क में आने की वजह से ही ये भी संक्रमित हुआ है। अधेड़ को देर रात ही रायपुर एम्स के लिए रवाना करने की खबर है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close