Chhattisgarh > कोरबा में एक और संक्रमित मिला, इलाका सील, राजनांदगांव में दो डॉक्टर समेत 6 नर्सेज क्वारैंटाइन - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 9, 2020

Chhattisgarh > कोरबा में एक और संक्रमित मिला, इलाका सील, राजनांदगांव में दो डॉक्टर समेत 6 नर्सेज क्वारैंटाइन


कोरबा में एक और संक्रमित मिला, इलाका सील, राजनांदगांव में दो डॉक्टर समेत 6 नर्सेज क्वारैंटाइन



कोरबा के कटघोरा में इलाका सील किए जाने के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।

रायपुर. कोरबा में बुधवार देर रात कोरोना संक्रमित एक और मरीज मिला। इसके बाद प्रशासन ने यहां कटघाेरा इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया। अब जरूरी सामानों की दुकानें, दवाई, पेट्रोल पंप, सब्जी, डेयरी सब अगले आदेश तक बंद रहेंगे। सिर्फ शासकीय कार्य में लगे वाहनों को ही छूट दी गई है। इसी बीच कोरोना के संक्रमण से लड़ने के लिए राज्य सरकार ने दो अहम फैसले लिए हैं। सरकार खनिज मद के 506 करोड़ रुपए से जहां मेडिकल उपकरण और जरूरी सामान खरीदेगी, वहीं जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें भी राशन दिया जाएगा। कई लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पाने के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। खास बात यह है कि सरकार जरूरतमंदों को एक साल तक राशन बांट सकती है। दूसरी ओर राजनांदगांव में दो डॉक्टरों समेत 6 नर्सेजको क्वारैंटाइन किया गया है। यह प्रदेश का पहला मामला है।

इससे पहले रविवार को कोरबा में तब्लीगी जमात का 16 वर्षीय लड़का पॉजिटिव मिला था, इसके बाद लोगों ने खुद दो दिन का जनता कर्फ्यू लगाया था। बुधवार शाम को कुछ दुकानें खुलीं, लेकिन देर रात एक और पॉजिटिव सामने आ गया। सभी तरह की सेवाएं बंद कर धारा 144 लागू कर दी गई। कोरबा से अब तक तीन केस सामने आ चुके। इनमें एक स्वस्थ्य होने पर घर भेज दिया गया। वहीं, प्रदेश में अब तक 11 कोरोना पॉजिटिव हो गए। इनमें 9 स्वस्थ होकर घर भेजे गए।


यह भी पढ़े -निजी स्कूलों द्वारा नही की जा सकेगी फीस वसूली, जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी

 
एक साल तक मुफ्त चावल बांट सकती है सरकार
माना जा रहा है कि भूपेश सरकार एक साल तक मुफ्त में चावल बांट सकती है। सरकार के पास अभी इतना स्टॉक है। समर्थन मूल्य पर इस साल कुल 83 लाख 67 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की है। इनमें से 25 लाख मीट्रिक टन धान एफसीआई को देगी। खाद्य विभाग का दावा है कि गरीबों और जरुरतमंदों को चावल बांटने के बाद भी उनके पास लगभग एक साल का चावल अतिरिक्त है। 
लाॅकडाउन में निजी स्कूल नहीं ले सकेंगे फीस, सरकार ने आदेश जारी किया
छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल लॉकडाउन के दौरान बच्चों के परिजन से फीस नहीं वसूल सकेंगे। राज्य सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। गुरुवार को इस संबंध में एक आदेश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दिया है। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से कहा गया है अधिकारी निजी स्कूलों पर नजर रखें। एेसी सूचनाएं मिल रही थीं कि निजी स्कूल परिजन पर फीस के लिए दबाव बना रहे हैं। 


छत्तीसगढ़ सरकार के पास 1686 करोड़ का डीएमएफ फंड
सरकार हर जिले में कोरोना से निपटने के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीदी डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड (डीएमएफ) से कर सकेगी। केंद्र सरकार ने इस मद से 30 फीसदी खर्च की करने की छूट दे दी है। छत्तीसगढ़ के पास 1686 करोड़ डीएमएफ के हैं। इसका 506 करोड़ कोरोना की जांच के लिए रैपिड किट, पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर व ग्लव्ज खरीदने में किया जा सकेगा। 
राजनांदगांव : कोरोना पॉजिटिव की जांच कर रहा था मेडिकल स्टाफ
राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में पाॅजिटिव मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इस वार्ड में दो डॉक्टरों ने अपनी सेवा दी थी। मरीज के स्वस्थ्य हो जाने के बाद इन डॉक्टरों का भी सैंपल लिया गया, इसमें दोनों डॉक्टरों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 6 नर्सेज को क्वारैंटाइन किया गया है। जिनका सैंपल जल्द ही जांच के लिए भेजा जाएगा। हाॅस्पिटल के अधीक्षक डॉ. प्रदीप बेक ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर ऐसा किया गया है। 
भिलाई : सब्जी मंडी टूटा लॉकडाउन, उमड़ी भीड़

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लगा लॉकडाउन भिलाई की सब्जी मंडी में तोड़कर सारा सोशल डिस्टेंस खत्म कर दिया गया है।



भिलाई के सुपेला में सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंस के मायने खत्म कर दिए गए। मंडी में इतनी भीड़ उमड़ रही है कि पैर रखने तक की जगह नहीं है। इसका बड़ा कारण लोग मंडी को छोटे स्थान पर शिफ्ट किया जाना मान रहे हैं। यहां सुपेला स्थित सब्जी मंडी को प्रशासन ने घनी आबादी वाले राधिका नगर, सुपेला थाना आवासीय परिसर और कृष्णा नगर स्लम बस्ती के बीच दशहरा मैदान में लगाई है। लोगों का मानना है कि इसके कारण भीड़ काफी बढ़ रही है। अगर इस मंडी को सर्कस मैदान में लगाया जाता तो सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन हो सकती थी। 


लॉकडाउन तोड़ने वाले 12 और लोगों पर केस
राज्य में लॉकडाउन के दौरान विदेश से आने की जानकारी छिपाने और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 24 घंटे में 12 केस दर्ज किए गए हैं। इसमें तीन में गिरफ्तारी हुई है। अब तक राज्य में 489 केस दर्ज हो चुके हैं। इसमें दर्ज गरियाबंद में 2, बालोद में 2, कबीरधाम में 1, मुंगेली में 2, रायगढ़ में 3, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1, कोरिया में 1 केस दर्ज हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close