सूरजपुर में रैपिड
टेस्ट से हुई जांच में से 10 लोग संक्रमित मिले, एम्स ने 6
को निगेटिव बताया,3 भर्ती किए गए, एक की दुबारा जाँच होगी
Chhattisgarh News @ रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 5 हो गए हैं। सूरजपुर में
जो 10 लोग रैपिड टेस्ट में
जांच के दौरान संक्रमित पाए गए थे, एम्स ने गुरुवार दोपहर उनकी
दूसरी रिपोर्ट जारी की जिसमे सिर्फ ३ ही पोसिटिव मिले है, 6 की रिपोर्ट
निगेटिव आई है, इन्हें रायपुर के माना स्थित क्वारैंटाइन सेंटर में
भेजा जा रहा है। जबकि एक व्यक्ति के सैंपल की जांच फिर
से की जा रही है ।
ये भी पढ़े - भाई के साथ पेट्रोल खरीदने गई लड़की के साथ 7 लोगो ने किया दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार , दो फरार
स्वास्थ्य विभाग पहले से ही सूरजपुर और जशपुर के मजदूरों को संक्रमित नहीं मान रहा था। उनकी दोबारा रिपोर्ट
आने के बाद ही इसको लेकर पुष्टि करने की बात कही गई थी। ऐसे में रैपिड टेस्ट को
लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले 20 घंटे के दौरान 2 जिलों में 11 नए मामले सामने आए थे।
मेडिकल बुलेटिन-एम्स रायपुर में सूरजपुर के 10 सैंपल का कंफर्मेटरी टेस्ट किया गया। इनमें से 03 पॉजीटिव पाए गए हैं। छह रोगियों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है जबकि एक रोगी का टेस्ट दोबारा करने का निर्णय लिया गया है।#IndiaFightsCoronavirus #CoronaWarrior— AIIMS Raipur CG (@aiims_rpr) April 30, 2020
छत्तीसगढ़ में एम्स में भर्ती दो और मरीजों को गुरुवार सुबह छुट्टी मिल गई। इसमें से एक पुरूष और एक गर्भवती महिला भी शामिल है। अब कोरबा कटघोरा का एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40 पर पहुंच गया है। अब तक
कोरबा जिले से 28, सूरजपुर 3, रायपुर 6,
दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर से एक-एक
पॉजिटिव मिला हैं।
कोरोना
के मामले सामने आने से राज्य सरकार की चिंताएं बढ़ गईं हैं। संक्रमित
महाराष्ट्र से लौट रहे थे, इन्हीं के संपर्क में आकर एक पुलिस कांस्टेबल भी
पॉजिटिव हुआ। मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल ने स्पष्ट कर दिया है कि बॉर्डर पर मजदूरों की जांच होगी। संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें अस्पताल भेजा जायेगा ।
#CoronaVirusUpdates— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 30, 2020
कटघोरा निवासी 2 कोविड-19 मरीज अब पूर्णतः ठीक हो चुके हैं, उन्हें आज AIIMS द्वारा डिस्चार्ज किया जाएगा।
वर्तमान में अन्य 2 मरीजों का इलाज चल रहा है।
सूरजपुर के संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आज दोपहर तक आने के बाद उनकी पुष्टि होगी।
आशा है सभी जल्द स्वस्थ होंगे।

No comments:
Post a Comment