Chhattisgarh > लॉकडाउन - बेटे की शादी की पार्टी देना पड़ा महंगा, सरपंच गिरफ्तार - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 12, 2020

Chhattisgarh > लॉकडाउन - बेटे की शादी की पार्टी देना पड़ा महंगा, सरपंच गिरफ्तार

लॉकडाउन -  बेटे की शादी की पार्टी देना पड़ा महंगा, सरपंच गिरफ्तार


महासमुंद । कोराेना वायरस संक्रमण को लेकर राष्ट्र व्यापी लॉकडाउन का उल्लंघन करना एक सरपंच को भारी पड़ गया। गांव का प्रथम नागरकि और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होते हुए सरंपच ने कानून का उल्लंघन किया। इसे प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए सरपंच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत अर्जुण्डा का सरपंच चित्रसेन बिसी तीन अप्रैल को अपने घर में बेटे की शादी निमंत्रण में बुलाकर लोगों को दावत दे रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी चित्रसेन बिसी के घर में दबिश दी। जहां पर आरोपी शादी निमंत्रण में पहुंचे लगभग 30-35 लोगो के साथ मिला।
सरपंच को सरायपाली एसडीएम कुणाल दुतावात द्वारा समझाइशा दिया गया कि शादी समारोह में अनावश्यक भीड़ नहीं बढ़ाएं। इसके बावजूद सरपंच ने ग्रामीणों को अपने घर बुलाकर दावत दिया। इससे 144 का खुला उल्लंघन होने पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया।
थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने सरपंच को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी से निपटने भारत में लॉकडाउन है। लेकिन अनेक स्थानों पर लोग इसका उल्लंघन कर रहे हैं।
इससे सहित खतरा और बढ़ गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती बरत रही है। गांव के प्रथम नागरिक की गिरफ्तारी और कानून तोड़े जाने वाले कृत्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। गैरजमानतीय अपराध होने से सरपंच को जमानत नहीं मिल पाया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close