Mp News : कोरोना संक्रमित पुलिस निरीक्षक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, 50 लाख की राशि और पत्नी को एसआई बनाने की घोषणा - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 19, 2020

Mp News : कोरोना संक्रमित पुलिस निरीक्षक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, 50 लाख की राशि और पत्नी को एसआई बनाने की घोषणा

कोरोना संक्रमित पुलिस निरीक्षक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, 50 लाख की राशि और पत्नी को एसआई बनाने की घोषणा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवंगत थाना प्रभारी की मौत पर दुख जताया है, उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है, इसके साथ ही सुरक्षा कवच के रूप में 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। वहीं सीएम ने थाना प्रभारी की पत्नी को सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापना की घोषणा की है।

कोरोना संक्रमित पुलिस इंस्पेक्टर देवेंद्र चंद्रवंशी जूनी इंदौर थाना प्रभारी थे, कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद अरविंदो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अरविंदो अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया है।

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर की हमारी पुलिस टीम के कर्तव्यनिष्ठ सदस्य, पूर्व थाना प्रभारी, निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने कोरोना से जंग में कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राण न्योछावर कर दिये। इंदौर के अरविंदों अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और हाल ही में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी और ये हमारे लिए एक अच्छी खबर थी। लेकिन कल देर रात अचानक ही 2:00 बजे उनकी मृत्यु का दुःखद समाचार मिला। मैं उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस संकट की घड़ी में मेरे साथ पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है। शोकाकुल परिवार को राज्य शासन की ओर से सुरक्षा कवच के रूप में 50 लाख राशि व उनकी पत्नी श्रीमती सुषमा जी को विभाग में उप निरीक्षक के पद पर नियुक्ति दी जा रही है।


Chief Minister expresses grief over the death of Corona-infected police inspector, an amount of 50 lakh and announcement of making wife SI 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close