मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात CISF के 11 जवान कोरोना संक्रमित, 142 को रखा गया है क्वारंटाइन में | CISF Mumbai airport corona infected - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 3, 2020

मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात CISF के 11 जवान कोरोना संक्रमित, 142 को रखा गया है क्वारंटाइन में | CISF Mumbai airport corona infected

मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात CISF के 11 जवान कोरोना संक्रमित, 142 को रखा गया है क्वारंटाइन में

वरिष्ठ पत्रकार @ मुंबई  

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण अधिकांश उन्होंने लोगों में पाया गया है, जो हाल में विदेश से लौटे हों और उनके संपर्क में जो लोग आए हों। 

सबसे पहले स्क्रीनिंग की शुरुआत भी देश के हवाई अड्डों पर ही हुई थी। अब एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) 

के जवानों के COVID-19 पॉजिटिव होने की बात सामने निकलकर आ रही है।

मुंबई में छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के 11 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

 बीत कुछ दिनों में कुल 142 जवानों को क्वारंटाइन किया जा चुका है।

142 में से चार जवानों का कल याना गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वहीं, 

आज सात जवानों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार रात को कोरोना वायरस संक्रमित एक और मरीज की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई। 

मुंबई महानगर क्षेत्र में आने वाले इस जिले में अब तक 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि 109 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

 संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 111 लोगों को पृथक किया गया है। साथ ही करीब 406 लोगों ने 14 दिनों की अपनी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है।

देश में कोरोना के संक्रमण के अब तक 2301 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पिछले 24 घंटों में सामने आये 336 संक्रमित मरीज भी शामिल हैं।

 स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवान ने बताया कि देश में कोरोना से संक्रमित 56 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। 

इनमें से 12 की मौत पिछले 24 घंटों में हुयी। उन्होंने बताया कि 156 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अब तक अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close