अंतागढ़ और पखांजूर cmo को किया सस्पेंड , आइये जानते है क्या है कारण
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। हालात को देखते हुए सरकार ने लोगों को घरों में रहकर लॉक डाउन का पालन करने का निर्देश दिया है। इसी बीच दक्षिण बस्तर कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि अंतागढ़ के सीएमओ रमेश दुबे एवं पखांजूर के प्रह्लाद कुमार पांडेय को ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी ने आदेश जारी किया है।

No comments:
Post a Comment