मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया
मेडिकल बुलेटिन, 2500 पार पहुंचा संक्रमित मरीजों का आंकड़ा,
अब तक 130 की मौत
MadhyaPradesh News @ भोपाल: प्रदेश में कोरोना वायरस मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, मृतकों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।
यह भी पढ़ें - CG News : अगले 24 घंटे
में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना Chhattisgarh News
जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के
भीतर 183 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल
संक्रमित मरीजों की आंकड़ा 2560 हो गया है। इनमें से 130
लोगों की मौत हो चुकी है और 460 ठीक हो चुके
हैं।
यह भी पढ़ें - CG
News : छत्तीसगढ़ की कई महिला खिलाड़ी लॉकडाउन की वजह से तमिलनाडु
में फंसे, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से लगाई वापस लाने की
गुहार Chhattisgarh News
प्रदेश में सबसे गंभीर हालत इंदौर की है इंदौर मे
अब तक 1476 मरीज पॉजिटिव मिले हैं, इनमें से 177 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 65 लोगों की मौत हो चुकी
है। वहीं राजधानी भोपाल में अबतक 483 मामले सामने आए हैं,
जिनमें से 162 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 14
मरीजों की यहां मौत हुई है। इसी प्रकार उज्जैन अब प्रदेश में तीसरे
नंबर पर है जहां 127 मामले सामने आ चुके हैं इनमें से 23
लोगों की मौत हो चुकी है जबकि यहां 5 लोग ठीक
हुए हैं।

No comments:
Post a Comment