Raipur> आरक्षकों पर गिरी गाज, किये गए निलंबित - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 7, 2020

Raipur> आरक्षकों पर गिरी गाज, किये गए निलंबित


रायपुर। आरक्षकों पर गिरी गाज, किये गए निलंबित 



रायपुर।  राजधानी   रायपुर में लॉक डाउन के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 5 आरक्षकों को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है।  पांचो आरक्षक चेकिंग पॉइंट में वाहनों की जाँच करने के बजाय सड़क किनारे खड़े पाए गए थे।  निरिक्षण में निकले पुलिस अफसरों  ने आरक्षकों को सड़क किनारे खड़े होकर गप्पे मारते देखा था।
डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर ने बताया की कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए रायपुर में 21 दिनों के लॉक डाउन के दौरान आने जाने वाले वाहनों की जाँच करने  रविवार को यातायात तेलीबांधा एवं देवेंद्रनगर थाना से पांच आरक्षकों की ड्यूटी अनुपमनगर चौक स्थित चेकिंग पॉइंट पर लगाई गयी थी।  दोपहर डेढ़ बजे पॉइंट चेकिंग करने पर ये पांचो आरक्षक वाहनों की चेकिंग करने के बजाय सड़क किनारे खड़े पाए गए थे।  लॉक डाउन का कढ़ाई से पालन कराये जाने के आदेश की अवहेलना और कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर यातायात तेलीबांधा के आरक्षक दूजराम कश्यप, राजनारायण ध्रुव , एर्नुस तिर्की , रामशरण क्षत्रिय और देवेंद्र नगर थाना के आरक्षक मोतीलाल साहू को निलंबित कर लाइन अटैच कर  दिया गया।  जारी आदेश में निलंबन अवधि में पांचो को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close