अगले 24 घंटे
में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना
Chhattisgarh News @ रायपुर। प्रदेश के मौसम बदलाव
होने से लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से मौसम में
बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। आने वाले 24 घंटे में मौसम में बदलाव
देखने को मिल सक्त हैं। प्रदेश के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की
संभावना है। साथ ही तेज हवा के साथ वज्रपात होने के आसार भी हैं।
यही नहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो गुरुवार को
प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ ओले भी गिरने कि संभावना हैं। मौसम के
बदलने के कारण की बात करें तो बता दें कि चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण छत्तीसगढ़
और उसके आसपास 1.5
किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणीका दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश
से लेकर तमिलनाडु तक बना हुआ है।
रविवार को आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से तापमान
में एकदम से कमी आ गई थी। सोमवार को भी आसमान में काले बादल छाए रहे हैं। वहीं
मंगलवार से मौसम खुल गया। जिसके चलते लोगों को शाम में गर्मी का एहसास हुआ। आज
सुबह से ही लोगों को तेज धूप का एहसास हुआ। दोपहर में तापमान 34 डिग्री
के पार चला गया।
जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। वहीं प्रदेश के
वनांचल इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई। वहीं अब मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के
बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव की आशंका जताई है।

No comments:
Post a Comment