अपनों को याद करके रो रहे तब्लीगी जमाती; UP - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 9, 2020

अपनों को याद करके रो रहे तब्लीगी जमाती; UP


अपनों को याद करके रो रहे तब्लीगी जमाती; जिन डॉक्टरों पर थूका था अब उनसे ही कहा- हमारी जान बचा लो


कानपुर. कानपुर के हैलट अस्पताल में तब्लीगी जमात से जुड़े 3 लोगों को कोरोना वॉर्ड में भर्ती किया गया है। पिछले दिनों इन लोगों ने डॉक्टरों के साथ अभद्रता की, उन पर थूका और गालीगलौज भी की थी। अब इन्हें संक्रमण का डर सता रहा है। तीनों जमाती गुरुवार को पैरामेडिकल स्टाफ के सामने बिलख-बिलख कर रोने लगे। जमातियों ने पैरामेडिकल स्टॉफ से कहा कि हमें घरवालों की याद आ रही है। बस आप लोग हमारी जान बचा लीजिए।

यह भी पढ़े -छ.ग.>निजी स्कूलों द्वारा नही की जा सकेगी फीस वसूली, जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी


डॉक्टरों ने बढ़ाया जमातियों का हौसला
पैरामेडिकल स्टॉफ ने इन जमातियों को समझाया कि जल्दी ठीक होने के लिए आप लोग प्रोटोकॉल का पालन करें। डॉक्टरों की बात मानें और समय से दवा खाएं। जमातियों ने कहा कि वे फीवर चार्ट खुद ही भरेंगे। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने जमातियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि आप लोग जीतकर आएं, इसके लिए हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
5 हजार 581 लोग कानपुर आए
दूसरे राज्यों और जिलों से 5581 लोग पलायन कर कानपुर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में आए हैं। सभी के लिए दवा, खाना और जरूरी चीजों की व्यवस्था की गई है। इनका इलाज किया जा रहा है। 5065 लोगों को होम क्वारैंटाइन किया गया है। अब कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 हो गई है जिनमें से 10 जमाती हैं।

यह भी पढ़े -दिल्ली के कोरोना क्वारैंटाइन सेंटर में जमातियों ने पेशाब भरी बोतल फेंकी, मेडिकल स्टाफ पर थूका; केस दर्ज


जमातियों और उनके सपंर्क में आए 125 लोगों में से 40 ट्रेस
निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने वाले या जमातियों के संपर्क में आने वाले 125 लोग शहर में छिपे थे। इनकी तलाश में पुलिस टीमों के साथ एटीएस को लगाया था। 125 लोगों की लिस्ट संबंधित थानों को सौंप दी गई है। बुधवार को 40 लोगों को खोज निकाला गया। इन लोगों को होम क्वारैंटाइन किया गया है। अगर इनमें लक्षण मिलते हैं तो इन्हें आइसोलेट कर इलाज किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close