बिलासपुर में 3
कोरोना संक्रमित मरीज हुए स्वस्थ, अब राज्य में
सक्रिय मामले 86
रायपुर।
छत्तीसगढ़ में,कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे
हैं। शुक्रवार को एक बार फिर 16 नए संक्रमित मरीज सामने आए। इसमें राज्य के
हॉटस्पॉट कोरबा से 13 नए मामले मिले हैं। वे सभी दिल्ली से लौटे थे। वहीं, कोरोना ने बेमेतरा जिले में भी दस्तक दी है। यहां से एक मामला सामने आया है।
इसके अलावा कांकेर से फिर से 2 नए मामले आए हैं।
वहीं, बिलासपुर सिम्स में भर्ती 3 कोरोना संक्रमित को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब राज्य में सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। जबकि राज्य में संक्रमण के 148 मामले सामने आए हैं। हालांकि, इनमें से 62 लोग ठीक होकर घर लौट आए हैं। खास बात यह है कि सिर्फ 3 दिनों में संक्रमण के 50 से अधिक मामले पाए गए हैं। इनमें ज्यादातर बाहर से आए मजदूर हैं।
ये भी पढ़े - राज्य में कोरोना संक्रमण के 16 नए मामले, 89 सक्रिय मामले, एम्स में कोरोना के रोगियों पर प्लाज्मा थेरेपी के क्लीनिकल परीक्षण किया जायेगा।
कोरोना संक्रमण
के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने मई के प्रत्येक शनिवार और रविवार को
पूर्ण तालाबंदी का निर्णय लिया है। इसे लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत, चौथे शनिवार 23 मई को राज्य में एक सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
#COVID19 #UPDATE— Health Department CG (@HealthCgGov) May 22, 2020
जिला अस्पताल बिलासपुर के कोविड सेंटर से जांजगीर जिले के कोरोना से पीड़ित 03 मरीज़ आज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।इस तरह राज्य में कुल 86 सक्रिय मरीज़ हैं।#ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/MeTDQ6SugY

No comments:
Post a Comment