Chhattisgarh CORONA UPDATE छत्तीसगढ़ में 5 पॉजिटिव कोरोना मरीज मिले, राज्य में 157 सक्रिय - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 24, 2020

Chhattisgarh CORONA UPDATE छत्तीसगढ़ में 5 पॉजिटिव कोरोना मरीज मिले, राज्य में 157 सक्रिय


छत्तीसगढ़ में 5 पॉजिटिव कोरोना मरीज मिले, राज्य में 157 सक्रिय 
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 5 और नए कोरोना वायरस के मरीज पाए गए हैं। बिलासपुर, सुरगुजा, बेमेतरा, गरियाबंद और कोरिया के 1-1 रोगियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में सक्रिय रोगियों की संख्या 157 तक पहुंच गई है। बता दें कि राज्य में मजदूरों की वापसी के बाद पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
इसके साथ, रोगियों की संख्या अब बढ़कर 157 हो गई है। अब तक राज्य में 221 मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 65 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं।


छत्तीसगढ़ में कोरोना
शनिवार रात तक राज्य में कोरोना संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए हैं। इनमें राजनांदगांव से 10, बिलासपुर से 9, मुंगेली से 9, सरगुजा से 3, कोरिया और रायगढ़ से 4, गोरेला-पेंड्रा-मरवाही से 3 और जशपुर और बलौदाबाजार से 1-1 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जशपुर और गोरेला पेंड्रा मरवाही में यह पहला मामला है। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 152 हो गई थी । वहीं, एम्स रायपुर से बालोद के 2 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
इससे पहले शुक्रवार को एम्स द्वारा 20 नए मामलों की पुष्टि की गई थी। इसमें बलौदाबाजार से 6 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बालोद 4, कवर्धा 5, बलौदाबाजार 4, गरियाबंद 3, दुर्ग और राजनांदगांव से 2-2 कोरोना रोगियों की पुष्टि हुई है। इससे पहले सुबह कोरबा से 12, कांकेर से 3 और बेमेतरा से 1 मरीज मिले थे। अब तक इनमें से 64 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close