सुकमा से सटे
मलकानगिरी में 9 और नए कोरोना मरीज मिले, एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित
सुकमा | मजदूरों की
वापसी के साथ, कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या तेजी
से बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले से सटे मलकानगिरी
में कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक ही
परिवार के 5 लोग शामिल हैं।
ओडिशा के
मलकानगिरी में नए मरीज मिलने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या अब बढ़कर 19 हो गई है। नए मरीज की पुष्टि के बाद सुकमा जिले में सुरक्षा बढ़ गई है। वहीं, सीमा पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। लोगों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी
गई है।
ओडिशा में पिछले 24 घंटों में 103 नए COVID19 पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए जिसे मिलाकर राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1438 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग pic.twitter.com/cHeH5LDL00— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2020

No comments:
Post a Comment