दंतेवाड़ा के किरंदुल के मुख्य बाजार में भीषण आग लगी , 7 दुकानें जलकर खाक, 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Chhattisgarh News दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़
में दंतेवाड़ा के किरंदुल मुख्य बाजार में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की चपेट
में आकर जहां सात दुकानें जलकर खाक हो गईं। वहीं इस अग्निकांड में दुकान के पीछे
साेये 70 वर्षीय बुजुर्ग के गंभीर रूप से झुलसने के कारण
मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची सीआईएसएफ की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब
आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका
है।
जानकारी
के मुताबिक, किरंदुल मुख्य बाजार में देर रात करीब 2.30
बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आग
ने विकराल रूप ले लिया। देर रात अाग देख आसपास हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर
सीआईएसएफ की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन
तब तक 7 दुकानें जलकर खाक हो गईं।
इस घटना में कपड़े, जूते, सब्जियों सहित अन्य दुकानें जल गई हैं। घटना के बाद गुरुवार को नगर पालिका
अध्यक्ष मृणाल राय और सीएमओ आरपी नेताम मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। वहीं
प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। प्रशासन की
ओर से सभी को मुआवजा देने की बात कही गई है।
इस आग में बुजुर्ग निर्मल साहा (70) बुरी तरह
झुलस गए। वे दुकान के पीछे की ओर सोये हुए थे। उन्हें उपचार के लिए एनएमडीसी
अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां सुबह करीब 11.30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि निर्मल साहा शत प्रतिशत
झुलस गए थे। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं प्रशासन ने उनके परिजनों को भी
मुआवजा देने की बात कही है।
No comments:
Post a Comment