बीजापुर में सर्चिंग पे निकले जवानो पर नक्सलियों द्वारा हमला, एक जवान शहीद। पढ़े पूरी खबर
CG News बीजापुर | सोमवार को बस्तर के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में CRPF और पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इसमें CRPF का एक जवान शहीद हो गया। सीआरपीएफ की 170 वीं बटालियन के एक जवान मुन्ना यादव शहीद हो गए। वह झारखंड का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सेनाएं संयुक्त रूप से नक्सल विरोधी अभियान चला
रही हैं। आज छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स, DRG और CRPF की टीम जंगल में सर्चिंग के लिए निकली। फिर दोपहर करीब 2 बजे उरिपाल गांव में गोलीबारी हुई। इसमें सीआरपीएफ जवान शहीद हो गया। नक्सली घने
जंगल वाले इलाके में छिपे थे। सैनिकों को यहां से निकालने के लिए बैकअप फोर्स भेजे गए
हैं।
शहीद मुन्ना यादव
का पार्थिव शरीर मंगलवार को साहेबगंज के पैतृक गांव में हेलीकॉप्टर से उतारा
जाएगा। इससे पहले उन्हें रायपुर एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। दो दिन पहले, राजनांदगांव जिले के मदनवारा में इसी तरह की मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर श्याम
किशोर शहीद हो गए थे।
No comments:
Post a Comment