पुलिस ने नक्सलियों तक
सामान पहुंचाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया, पढ़े पूरी खबर
कांकेर | कांकेर पुलिस
ने नक्सलियों के एक और शहरी नेटवर्क का खुलासा किया है। दरअसल, एक
अन्य आरोपी, जो नक्सलियों को सामान पहुंचाता है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी
लंबे समय से नक्सलियों को जरूरी सामान सप्लाई करने का काम कर रहा था। नक्सलियों की मदद करने की सूचना मिलते ही एसआईटी टीम
को अलर्ट कर दिया गया था।
जिसके बाद
आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। एएसपी कीर्तन राठौर ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
बता दें कि अब तक 11
आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
कर कार्रवाई कर रही है।

No comments:
Post a Comment