क्वारेंटाइन सेंटर
की गर्भवती महिला की मौत, प्रसव के दौरान बच्चे की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
जांजगीर, छत्तीसगढ़। जांजगीर के हथनावारा क्वारंटाइन सेंटर की एक गर्भवती महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला पांच दिन पहले अपने पति के साथ जम्मू से लौटी थी। जिला अस्पताल में गुरुवार रात महिला की मौत हो गई। महिला को हथनावारा क्वारंटाइन सेंटर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बता दें कि गुरुवार को महिला की डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई थी। पति ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला को देखने के लिए न तो डॉक्टर और न ही नर्स आई। महिला शिवरीनारायण के लोहारसी गांव की निवासी थी।
Read More : अब क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले श्रमिकों के लिए प्रतिदिन चिकित्सा जांच की जाएगी, निर्देश जारी
No comments:
Post a Comment