Chhattisgarh News कोरोना महामारी के बीच 60% डॉक्टर ड्यूटी से गायब, अब आते-जाते समय करना होगा हस्ताक्षर - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 6, 2020

Chhattisgarh News कोरोना महामारी के बीच 60% डॉक्टर ड्यूटी से गायब, अब आते-जाते समय करना होगा हस्ताक्षर


कोरोना महामारी के बीच 60% डॉक्टर ड्यूटी से गायब, अब आते-जाते समय करना होगा हस्ताक्षर


रायपुर. लाॅकडाउन के बीच पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के नॉन व पैरा क्लीनिकल के 60 फीसदी डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। नॉन क्लीनिकल होने के कारण इन पर मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी नहीं रहती। इसी का फायदा उठाकर डाक्टर ड्यूटी में नहीं आ रहे हैं। लंबे समय से शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने सख्ती शुरू कर दी है। 

अब आते-जाते समय रजिस्टर में हस्ताक्षर करना अनिवार्य कर दिया है। इस सिस्टम से पता चल जाएगा कि कौन ड्यूटी पर आ रहे हैं और कौन नहीं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से हस्ताक्षर के संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में इस नई व्यवस्था का विरोध भी शुरू हो गया है। इनमें कई ऐसे डॉक्टर हैंजिनकी ड्यूटी माना स्थित नए कोविड अस्पताल में लगायी गई है। वे वहां भी नहीं जा रहे हैं। अंबेडकर अस्पताल में क्लीनिकल डॉक्टरों को सही समय पर आने की जिम्मेदारी की मानीटरिंग करने का जिम्मा अधीक्षक को दिया गया है। देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ है। उसी समय से मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस की क्लास लगना बंद है। उस समय नॉन व पैरा क्लीनिकल के आठ विभागों के ज्यादातर डॉक्टर ड्यूटी नहीं आ रहे थे। 
ये भी पढ़े - कोरोना का कहर : मध्यप्रदेश में हजार से पार हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ापिछले 24 घंटे में मिले 107 नए मरीज

नियमित ड्यूटी आने वाले डॉक्टरों ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की ,डाक्टरों का कहना था कि जोखिम सबके लिए बराबर है। जब वे इस संकट के समय में ड्यूटी पर आ रहे हैं तो बाकी डॉक्टर क्यों नहीं आ रहे हैं , इस शिकायत के बाद ही कॉलेज प्रबंधन ने मेनगेट पर एक रजिस्टर के अलावा दीवार घड़ी व सेनेटाइजर रखवा दिया गया है। अब डॉक्टरों को आते व जाते समय हस्ताक्षर करना होगा। आने और जाने का टाइम भी लिखने को कहा गया है। डॉक्टरों के लिए आने का समय 10:30 बजे व जाने का समय शाम साढ़े 5:30 बजे रखा गया है। दूसरा विकल्प सुबह 9 से शाम 4 बजे तक का है।

ये  भी पढ़े- छत्तीसगढ़ : राज्य सरकार तय करेगी प्राइवेट स्कूलों की फीस,  सरकार ने आम लोगों से मांगे सुझाव,


 इस निर्देश  के बाद भी कई डाॅक्टर दोपहर 2 बजे के बाद घर जाने लगे हैं। उनका तर्क है कि हमारा काम 2 बजे के बाद नहीं रहता ऐसे में कॉलेज में क्यों रूकेकॉलेज से गायब रहने वाले डॉक्टरों में रोजाना अप-डाउन करने के अलावा स्थानीय डॉक्टर शामिल हैं। वे हफ्ते में एक बार आकर हस्ताक्षर करते रहे हैं। इसकी शिकायत डीन कार्यालय तक पहुंची है। इसके बाद डीन ने एचओडी की राय लेने के बाद नई व्यवस्था लागू की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close