महिला टीचर को ब्लैकमेल
कर रहा था साथी शिक्षक, शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
रायपुर। शहर की
पुलिस घरेलू हिंसा के खिलाफ चुप्पी तोड़ अभियान चला रही है। इसमें एक शिक्षिका ने अपने साथी
शिक्षक के खिलाफ शिकायत की। महिला ने आरोप लगाया कि उसका सहकर्मी शिक्षक उसे
ब्लैकमेल करता है। टिकरापारा इलाके में रहने वाली महिला टीचर की शिकायत पर पुलिस
ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिक्षक क्लास -3 का कर्मचारी है। आरोपी ने छिपकर महिला की कुछ तस्वीरें लीं।
वह उन तस्वीरों
को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दे रहा है और पैसे की मांग कर रहा था। महिला
ने अपने पति को सूचित किया। पुलिस ने कहा कि एक 38 वर्षीय महिला एक सरकारी स्कूल में पढ़ाती है। वहीं, रायपुरा का युवक भी पढ़ाता हैं। उसने ऐसा किया। चर्चा है कि उसने कुछ पैसे महिला से लिए हैं। हालांकि महिला ने अपनी शिकायत में ऐसी कोई बात नहीं कही है

No comments:
Post a Comment