Chhattisgarh News मंत्रालय के बाहर कार में लगी आग, सरकारी इमारत की फायर सिस्टम व्यवस्था भी खराब, पढ़े पूरी खबर - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 15, 2020

Chhattisgarh News मंत्रालय के बाहर कार में लगी आग, सरकारी इमारत की फायर सिस्टम व्यवस्था भी खराब, पढ़े पूरी खबर


मंत्रालय के बाहर कार में लगी आग, सरकारी इमारत की फायर सिस्टम व्यवस्था भी खराब, पढ़े पूरी खबर 

Chhattisgarh News रायपुर। राज्य के सबसे बड़े सरकारी कार्यालय में शुक्रवार दोपहर एक कार में आग लग गई। काफी देर तक कार से आग की लपटें और धुआं उठता रहा। लोग आग पर काबू पाने में नाकाम रहे। हादसे में कार पूरी तरह से जल गई। दुर्घटना होने पर एक महिला अधिकारी भी कार में बैठी थी। धुआं और लपटें देख वह कार से बाहर आई। महिला सहकारी समितियों का रजिस्ट्रार विभाग में तैनात संयुक्त रजिस्ट्रार सावित्री भगत है। घटना के दौरान इंद्रावती भवन में भारी भीड़ जमा हो गई। आग बुझाने के लिए इंद्रावती भवन में फायर सिस्टम चालू करने का प्रयास किया गया। हालांकि, खराबी के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।


फायर ब्रिगेड के लिए नवा रायपुर में कर्मचारियों ने कई जगहों से संपर्क किया, लेकिन मदद नहीं मिली। राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा ने इंद्रावती भवन में सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय में हुई इस घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पिछले कई दिनों से कर्मचारी बिना पंखे और कूलर के भीषण गर्मी में काम कर रहे हैं। यूनियन ने कहा है कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो तालाबंदी के बाद दोनों भवनों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी संयुक्त रूप से उग्र आंदोलन करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close