Chhattisgarh News : सूरजपुर में अब एक पुलिस कांस्टेबल, पंचायत सचिव सहित 3 पॉजिटिव, प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव केस 7 हुए - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 1, 2020

Chhattisgarh News : सूरजपुर में अब एक पुलिस कांस्टेबल, पंचायत सचिव सहित 3 पॉजिटिव, प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव केस 7 हुए

सूरजपुर में अब एक पुलिस कांस्टेबल, पंचायत सचिव सहित 3 पॉजिटिव, प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव केस 7 हुए

Chhattisgarh News @ रायपुर/सूरजपुर |  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार शाम को 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों जजावल में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में ही लोगों के संपर्क में आए थे। इनमें  से एक पुलिस कांस्टेबलएक रसोइया और एक पंचायत सचिव शामिल हैं। सूरजपुर कलेक्टर दीपक सोनी ने इस मामले की पुष्टि की है। इसी के साथ ही अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 7 हो गई है।
इससे पहले सूरजपुर के जजवाल सेंटर में रह रहे तीन मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। तीनों ही झारखंड के निवासी बताए गए। एम्स के रिपोर्ट आने के बाद 7 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दूसरी ओर कोरिया से भागे दो मजदूरों की रिपोर्ट गुरुवार देर रात पॉजिटिव आई। दोनों मजदूर बैकुंठपुर स्थित क्वारैंटाइन सेंटर में थे और सैंपल देने के बाद झारखंड भाग निकले।

इन सबको मिलाकर प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 45 पहुंच गया है। वहीं, जगदलपुर में भी रैपिड टेस्ट के दौरान एक ट्रक ड्राइवर संक्रमित मिला। इसके बाद छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर को सील कर दिया गया है।प्रदेश में अब तक कोरबा जिले से 28, सूरजपुर 3, रायपुर 6, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर से एक-एक पॉजिटिव मिला।

3 मई तक  टोटल लॉकडाउन
बेमेतरा और मुंगेली जिले के बाद बस्तर में भी 3 मई तक टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। बस्तर में 48 घंटे तक कर्फ्यू रहेगा। यहां 2 मई को सुबह 6 बजे से लेकर 3 मई की रात 12 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ अस्पताल और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा सभी दुकानें, पेट्रोल पंप, बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे। कलेक्टर ने जारी किये आदेश। 



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close