Chhattisgarh News पूर्व मंत्री रामविचार नेताम की पीएसओ ने की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 21, 2020

Chhattisgarh News पूर्व मंत्री रामविचार नेताम की पीएसओ ने की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर


पूर्व मंत्री रामविचार नेताम की पीएसओ ने की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर 
रायपुर | कोरोना संकट के बीच, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पूर्व मंत्री रामविचार नेताम के पीएसओ ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शांतिनगर की इरिगेशन कॉलोनी में सरकारी आवास में पीएसओ छत्रम सीतोदे ने खुद को फांसी लगा ली। मामले की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री रामविचार नेताम के पीएसओ छत्रम सेतोड का शव आज उनके सरकारी आवास में लटका हुआ मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close