Chhattisgarh News : बस्तर के हर गांव में बनेंगे क्वारैंटाइन सेंटर, जहां रहेंगे संदिग्ध, 2 और 3 मई को बस्तर जिले में सब बंद... - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 1, 2020

Chhattisgarh News : बस्तर के हर गांव में बनेंगे क्वारैंटाइन सेंटर, जहां रहेंगे संदिग्ध, 2 और 3 मई को बस्तर जिले में सब बंद...

बस्तर के हर गांव में बनेंगे क्वारैंटाइन सेंटरजहां रहेंगे संदिग्ध, 2  और 3  मई को बस्तर जिले में सब बंद... 


Chhattisgarh News@ जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के प्रत्येक गांव में क्वारैंटाइन सेंटर बनाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। इन सेंटरों की दीवारों पर संक्रमण से बचने के नारे भी लिखें होंगे और एक केंद्र की जिम्मेदारी दो ग्रामीणों के पास होगी। कुछ दिनों पहले इस काम के लिए गांवों में ग्राम कोविड कमेटी का गठन किया गया था। 


बाहर से मजदूरों को आना जाना लगातार जारी है। इसे देखते हुए अब गांवों में क्वारैंटाइन सेंटर बनाने की योजना बनाई गयी है। लॉकडाउन खत्म होने से पहले यह काम शुरू करने के लिए सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को जमीन का चयन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन केंद्राें में बाहर से आने वाले लोगों को 14 दिन तक अनिवार्य रूप से रखा जा सकेगा । 
लाॅकडाउन के बाद जिन गांवों के क्वारैंटाइन सेंटर में लोंगों को रखा जाएगा, वहां मेले मंडई या किसी प्रकार के कार्यक्रम नहीं होंगे। इसके अलावा मुर्गा लड़ाई और शादियां भी नहीं होंगी। ग्रामीणों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने गांव में जगह-जगह दीवारों पर नारा लिखा जाएगा। बाहर से आने वाले लोगों को गांव में अंदर प्रवेश करने से रोकने के लिए बैरियर लगाकर इसका संचालन करने वाले लोगों की मदद की जाएगी। 
साथ ही साथ जिले में 2 मई के सुबह बजे से 3 मई के रात्रि 12 बजे तक पूरी तरह से कर्फ्यू लगाने का आदेश कलेक्टर के द्वारा जारी  दिया गया है। कोरापुट में भी एक पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हो चुकी है। ग्रीन जोन में संक्रमित और संदिग्ध मिलने के बाद कलेक्टर ने ऐहतियातन कर्फ्यू के आदेश जारी किए हैं।वहीं ओडिशा सीमा पर आंध्रप्रदेश के ड्राइवर की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। IGM टेस्ट किट में पॉजिटिव मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज में की जा रही थी जांच। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close