Chhattisgarh News सुकमा में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 माओवादी ढेर, मौके से 2 पिस्तौल और बंदूक बरामद - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 23, 2020

Chhattisgarh News सुकमा में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 माओवादी ढेर, मौके से 2 पिस्तौल और बंदूक बरामद


सुकमा में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 माओवादी ढेर, मौके से 2 पिस्तौल और बंदूक बरामद
Chhattisgarh News सुकमा |  सुकमा के मनकापाल जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया गया है।


जिले में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों ने भी नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। जब थोड़ी देर के लिए गोलीबारी खत्म हुई, तो जगह की तलाशी में दो नक्सलियों के शव बरामद हुए। उनकी पहचान गुंडाधुर और आयातू नाम के नक्सलियों के रूप में हुई है। मुठभेड़ फिलहाल खत्म हो गई है। सैनिक अब बेस कैंप लौट रहे हैं।


 जिला एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि नक्सली का इनपुट सुबह गादीरास के मनकपाल गांव के आसपास मिला था। इस पर DRG की टीम सर्चिंग के लिए गई, तब नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां चला दीं। मारा गया नक्सली कमांडर गुंडाधुर था। दूसरे नक्सली को एक बड़े नेता के संरक्षण में तैनात किया गया था। पुलिस का अनुमान है कि अधिक नक्सलियों को गोली लगी है। मौके से दो पिस्टल और एक देसी राइफल बरामद हुई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close