Chhattisgarh News ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो युवकों की मौत हो गई, युवक खेत की जुताई के लिए निकले थे, पढ़े पूरी खबर - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 20, 2020

Chhattisgarh News ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो युवकों की मौत हो गई, युवक खेत की जुताई के लिए निकले थे, पढ़े पूरी खबर


ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो युवकों की मौत हो गई, युवक खेत की जुताई के लिए निकले थे, पढ़े पूरी खबर 
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में मंगलवार देर रात एक ट्रैक्टर के पलटने से दो युवक  नीचें दब गए। दोनों युवक पहले दिन काम पर गए थे। खेत में जुताई के दौरान रास्ते में हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे से दोनों के शवों को निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से उनके परिवार सहित गांव में शोक छा गया है। घटना आरंग थाना क्षेत्र के गिधवा गांव की है।


जानकारी के अनुसार आरंग के ग्राम छतेरा निवासी तेजराम यादव (34) और रामजी यादव (37) मंगलवार की सुबह पड़ोस के गांव गढ़वा के यशवंत चंद्राकर के साथ नए ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गए थे। वहां से शाम करीब 5 बजे काम खत्म करने के बाद दोनों ट्रैक्टर वापस करने के लिए यशवंत के घर जा रहे थे। गिधवा में गौथन के पास ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। इसके कारण दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रैक्टर मालिक यशवंत चंद्राकर ने किसानों के खेतों की जुताई का ठेका लिया है। इसके लिए उन्होंने कर्मचारियों को काम पर रखा है, जो इन लॉकडाउन के कारण छुट्टी पर हैं। इसी बीच तेजाराम और रामजी काम मांगने पहुँचे, फिर उन्हें रखा। मंगलवार उनके काम का पहला दिन था, जो उनका आखिरी साबित हुआ। काम से लौटते समय दोनों दुर्घटना का शिकार हो गए और अपनी जान गंवा दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close