CORONA LIVE UPDATE / देश में 1 लाख 6 हजार 441 मामले, सक्रिय मरीजों के मामले में भारत दुनिया में सातवें स्थान पर - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 19, 2020

CORONA LIVE UPDATE / देश में 1 लाख 6 हजार 441 मामले, सक्रिय मरीजों के मामले में भारत दुनिया में सातवें स्थान पर


CORONA LIVE UPDATE / देश में 1 लाख 6 हजार 441 मामले, सक्रिय मरीजों के मामले में भारत दुनिया में सातवें स्थान पर

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि दुनिया में प्रति एक लाख आबादी पर 60 कोरोना रोगी हैं और भारत में केवल 7.1 हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में कोरोना के कुल 45 लाख 25 हजार 497 मामले हैं। इसका मतलब प्रति एक लाख की आबादी पर 60 मरीज हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में 431, ब्रिटेन में 494 और इटली में 372 मरीज हैं।
देश में कोरोना संक्रमणों की संख्या मंगलवार को बढ़कर एक लाख 6 हजार 441 हो गई। मंगलवार को संक्रमण के 5 हजार से अधिक मामले सामने आए। अकेले महाराष्ट्र में 2100 से अधिक मामले हैं। अब तक देश में 41 हजार 747 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि सक्रिय रोगियों की संख्या 60 हजार 600 है। भारत इस मामले में सातवें स्थान पर है।
अमेरिका, रूस, ब्राजील, फ्रांस, इटली और पेरू इस मामले में भारत से आगे हैं। अमेरिका में सक्रिय रोगियों का आंकड़ा 11 लाख 5 हजार 310 है। रूस (2 लाख 20 हजार 974), ब्राजील (1 लाख 43 हजार 733), फ्रांस (1 लाख 89 हजार 960), इटली (65 हजार 129), पेरू ( 61 हजार 838)। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय और Worldometers की जानकारी पर आधारित हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close