झारखण्ड/ पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली
मारे गए, सर्च अभियान जारी है
चाईबासा | सुरक्षाबलों और पीएलएफआई नक्सलियों के
बीच गुरुवार सुबह तेबो थाना क्षेत्र के मनमारू बेड़े और कैंटई के जंगल में मुठभेड़
हुई। मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए जबकि एक अन्य घायल नक्सली को इलाज के लिए चक्रधरपुर
अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ के बाद जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भागने
में सफल रहे। इस बीच, जंगल में नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान जारी है।
ये भी पढ़े - SBI ने 1 महीने में ग्राहकों को दिया दूसरा बड़ा झटका, FD में कम हुई ब्याज दरें .. देखें नई दरें
नक्सलियों के जंगल में होने की सूचना पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने सुबह तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें तीन माओवादी मारे गए, जबकि एक अन्य गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों नक्सलियों के शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
मुठभेड़ में घायल एक अन्य नक्सली को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिला पुलिस को जंगल में पीएलएफआई कमांडर चंपा दस्ता की सूचना मिली थी जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया था।
ये भी पढ़े -सीएम भूपेश बघेल आज सुबह 11:30 बजे फेसबुक पर लाइव होंगे, ट्वीट कर दी जानकारी

No comments:
Post a Comment