एक दिन में 14 नए केस, दो सफाई कर्मी, पीटीएस का जवान पॉजिटिव - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 22, 2020

एक दिन में 14 नए केस, दो सफाई कर्मी, पीटीएस का जवान पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण से मृत हुए व्यक्ति के संपर्क में आए 49 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकमा इनके कॉन्टैक्ट चेन की पड़ताल में जुट गया है। रविवार को पूछताछ के बाद उन लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर शिफ्ट किया गया जो कि पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। ऐसे लगभग 60 से 70 लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया है। इधर रविवार को एम्स से आई सैंपल रिपोर्ट में किराना व्यापारी की फैमिली से दो और कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

मृतक के परिवार के एक और सदस्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वहीं कोटराभाठा क्वारेंटाइन सेंटर में भी एक प्रवासी पॉजिटिव पाया गया।इधर दिनभर में कुल 14 केस सामने आए। इनमें 12 केस शहरी क्षेत्र और 2 केस ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इनमें पीटीएस यानी पुलिस ट्रेनिंग स्कूल का एक जवान भी शामिल है। एक ही मोहल्ले व परिवार से बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आने की वजह से प्रशासन ने तय किया है कि क्लोज कॉन्टैक्ट वालों को होम आइसोलेट की सुविधा नहीं दी जाएगी बल्कि प्रशासन की ओर से बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में रहना होगा।

  • 06लोग डिस्चार्ज किए गए, रविवार को शहरी क्षेत्र में 12, ग्रामीण क्षेत्र कोटराभाठा और इंदावानी गांव से एक-एक केस की पुष्टि
  • 04एंबुलेंस से ही सभी संक्रमितों को भेजा गया एक बार में एंबुलेंस से अधिकतम तीन मरीजों को ही कोविड-19 हॉस्पिटल लाया गया

मृतक कहां से संक्रमित हुआ, पता नहीं कर पाए
किराना दुकान में काम करने वाला मजदूर आखिर किसके कॉन्टैक्ट में आने के बाद संक्रमित हुआ। इसका पता ही नहीं चल पाया है। इसके चलते स्वास्थ्य अमले की नींद उड़ी हुई है। किराना दुकान संचालक की ट्रैवल हिस्ट्री भी अफसरों के पास नहीं है। जबकि दुकान संचालक के परिवार के लगभग सारे सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं मजदूर के परिवार से अब तक 37 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं।

प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे कलेक्टर व एसपी
कोरोना का सामुदायिक संक्रमण सामने आने के बाद रविवार को कलेक्टर टीके वर्मा और एसपी जितेन्द्र शुक्ल सहित अन्य अफसरों ने कंटेनमेंट एरिया का निरीक्षण किया। लोगों को घर पर रहने की समझाइश दी। प्रभावित क्षेत्र को सैनिटाइज भी कराया गया। सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल लेकर भेज रहे हैं।
लखोली, शंकरपुर, गौरी नगर से आए नए केस
रविवार को कुल 14 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। इनमें से दो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सफाईकर्मी हैं। कंटेनमेंट जोन लखोली के अलावा गौरी नगर, शंकरपुर, बजरंगपुर नवागांव से एक-एक केस सामने आए हैं। वहीं इंदावानी और कोटराभाठ गांव से एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह जिले में कोरोना का वायरस तेजी से फैल रहा है। इनकी भी ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है।

संक्रमितों के लिए शनिवार की पूरी रात दौड़ी एंबुलेंस

शहर में कोरोना के 49 मरीजों को घर से कोविड हाॅस्पिटल तक पहुंचाने के लिए पूरी रात ऑपरेशन चलता रहा। मेडिकल टीम से लेकर एंबुलेंस के कर्मचारी सुबह 4.30 बजे तक मरीजों को शिफ्ट करते रहे। इसके बाद 10 मरीजों को रविवार 8 बजे हाॅस्पिटल पहुंचाया गया। इसके लिए मेडिकल टीम को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी। शाम 6 बजे 49 मरीजों की पुष्टि होने के बाद सभी को कोविड-19 हास्पिटल में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हुई। शाम 7.30 बजे से इसकी शुरुआत हुई। मरीजाें को हॉस्पिटल तक पहुंचाने के लिए कुल संजीवनी 108 की कुल 4 एंबुलेंस का सहारा लिया गया। इसमें तैनात कर्मचारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम 7.30 से सुबह 4.30 बजे तक दौड़ते रहे। एक बार में अधिकतम तीन मरीजों को एंबुलेंस से कोविड-19 हॉस्पिटल लाया गया, वहीं कुछ महिलाओं के साथ उनके 3 से 4 साल के बच्चे भी संक्रमित हैं। जिन्हे‌ं भी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। सुबह 4.30 बजे के बाद भी 10 मरीज शेष रह गए थे, जिन्हें सुबह अस्पताल पहुंचाया गया।

आज से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगी जरूरी दुकानें

शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बाजार की टाइमिंग में एक बार िफर कटौती कर दी गई है। रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के चलते पूरे दिन दुकानें बंद रही। सोमवार से केवल जरूरी सामनों से संबंधित दुकानें ही दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। सभी तरह की आवाजाही को भी निगम क्षेत्र में प्रतिबंधित कर दिया गया है। लखोली में 49 मरीज मिलने के बाद कलेक्टर ने निगम क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इस संबंध में नया आदेश जारी किया है। कलेक्टर टीके वर्मा ने बताया कि गैस, पेट्रोल पंप, दूध, मेडिकल व फल सब्जी सबंधी जरूरी दुकानें ही सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
14 new cases a day, two sweepers, PTS jawan positive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fLFuhM

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close