संस्कारधानी में इस वर्ष रथ यात्रा स्थगित मंदिर में ही होंगे जगन्नाथ प्रभु के दर्शन - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 22, 2020

संस्कारधानी में इस वर्ष रथ यात्रा स्थगित मंदिर में ही होंगे जगन्नाथ प्रभु के दर्शन

विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को निकाली जाती है। हजारों भक्त भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के रथ को अपने हाथों से खींचते हैं एवं अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस वर्ष पूरे देश में कोरोना महामारी के चलते संस्कारधानी नगरी में होने वाली रथ यात्रा जो आषाढ़ शुक्ल द्वितीय, 23 जुलाई को आयोजित होनी थी। रथयात्रा को स्थगित कर दी गई है।
श्री जगन्नाथ मंदिर रथ यात्रा आयोजन समिति के प्रमुख महेश शर्मा के अनुसार भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं बहन सुभद्रा का अभिषेक पूजन 23 जुलाई को सुबह प्रारंभ होगा। उसके पश्चात भगवान को विधिवत अपने मंदिर में विराजित किया जाएगा। आरती भोग प्रसाद के पश्चात दर्शनार्थी भक्तगण मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर से ही अपने आराध्य देव का दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के अंदर किसी भी भक्त के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंदिर परिसर के बाहर से ही अपने प्रभु का दर्शन कर मनवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2APp9do

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close