ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत, रायपुर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 21, 2020

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत, रायपुर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार

रविवार की सुबह शहर में एक सड़क हादसा हो गया। इसमें 50 साल के एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक काम पर जाने के लिए घर से निकला था। हादसा कबीर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के गेट से टाटीबंध और भनपुरी को जोड़ने वाली सड़क पर हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मृतक का शव फटे हुए प्लास्टिक में लपेट कर जवानों ने उठाया और अपनी पेट्रोलिंग जीप में ही अस्पताल लेकर गए।

कबीर नगर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान मदन यादव के तौर पर की गई। यह टाटीबंध में बनाए गए ईडब्ल्यूएस मकान में रहता था। उरला की एक फैक्ट्री में फोरमेन का काम करता था। इसकी बाइक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी। आरोपी ट्रक चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को जब्त कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर रायपुर के टाटीबंध की है। पुलिस के जवान प्लास्टिक में इस तरह लपेट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर गए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hGIg9U

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close