आत्महत्या / मोबाइल में गेम खेलते हुए छात्र ने की आत्महत्या
दुर्ग/भिलाई | भिलाई सातवीं
कक्षा के छात्र ने खुर्सीपार थाना क्षेत्र में मोबाइल पर गेम खेलते हुए अपने कमरे
में फांसी लगा ली। इस घटना का पता तब चला जब उसकी मां उसे दोपहर करीब 2 बजे खाने
पर बुलाने गई। पड़ोसियों की मदद से परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर गए। जीवित होने की
उम्मीद में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां
डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। छात्र का पीएम शुक्रवार को कर दिया गया
है। छात्र का कमरा सील है। मोबाइल को जब्त कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया
गया है।
टीआई सुरेंद्र
उइके ने बताया कि मृतक मनीष मांझी (13) निवासी खुर्सीपार है। छात्र की मौत की
सूचना शाम को सुपेला के एक सरकारी अस्पताल से मिली। पंचनामा बनाने के बाद शव को
पीएम रूम में रखा गया। शुक्रवार को पूछताछ के दौरान, यह पाया गया कि छात्र अपने
पिता के काम पर जाने के बाद अपनी माँ से मोबाइल लेकर अपने कमरे में गया था। उसकी माँ और छोटी
बहन नीचे के कमरे में काम कर रही थीं। दोपहर 2 बजे, छात्र की माँ उसे खाने के लिए
बुलाने गई। दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस
नाबालिग के दोस्तों से भी पूछताछ करेगी।
पड़ोसियों की मदद
से दरवाजा तोड़ा गया
अंदर से कोई आवाज
नहीं आई। रोशनदान से झांकने के बाद माँ ने शोर मचाया। छात्र की मां ने अपने
पड़ोसी और बेटी को बुलाया। पूछताछ के दौरान छात्र की मां और बहन ने बताया कि वह
मोबाइल पर गेम खेल रहा था। परिवार को इस बात की जानकारी नहीं है कि छात्र मोबाइल
पर कौन सा गेम खेल रहा था। घटना को लेकर देर शाम पुलिस छात्र के घर पहुंची। छात्र
के कमरे को सील कर मोबाइल जब्त किया गया है। परिवार के शोकाकुल होने के कारण बयान
नहीं हुए हैं।
बड़ा सवाल? क्या
कोई टास्क पूरा कर रहा था
इस आत्महत्या के बाद, पुलिस इस सवाल पर जांच कर रही है कि क्या छात्र मोबाइल गेम के माध्यम से कोई कार्य पूरा नहीं कर रहा था? जिसके कारण उसे मरना पड़ा। बता दें कि मोबाइल पर ऑनलाइन गेम्स के टास्क को पूरा करने के लिए स्टूडेंट्स पहले ही आत्महत्या कर चुके हैं। कुछ महीने पहले हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। छात्र के कमरे से एक कॉपी भी बरामद हुई। जिसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें भी बनाईं। कई ऑनलाइन गेम हैं जिनमें छात्र समूह बनाकर कार्य पूरा करते हैं। कई बार जान जोखिम में डालकर टास्क पूरा करना पड़ता है।
No comments:
Post a Comment