अनियंत्रित होकर SSB जवानों का वाहन पलटा, 5 घायल, 3 की हालत गंभीर
कांकेर | छत्तीसगढ़ के कांकेर में शुक्रवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एसएसबी (सशस्त्र
सीमा बल) के पांच लोग घायल हो गए। उनमें से 3 की हालत गंभीर है। सभी जवानों को
रेफर किया जा रहा है। अंतागढ़ क्षेत्र में सैनिकों से भरे एक वाहन के पलट जाने के
कारण यह दुर्घटना हुई।
जानकारी के
अनुसार,
टाटा सूमो वाहन शुक्रवार को तुमपाल कैंप से एसएसबी मुख्यालय
जा रहा था। वाहन में 5 सैनिक सवार थे। अंतागढ़ नारायणपुर मुख्य मार्ग पर
गोंडबीनपाल गाँव के पास एक ट्रक को साइड दे रहा था। इस बीच वाहन अनियंत्रित
होकर चार-पांच बार पलट गया और पेड़ से जा टकराया।
वाहन में 28 वीं
बटालियन के जवान थे। हादसे में हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह और बिस्वकर्मा तिवारी, कांस्टेबल सागर आशका लही और राशिद अहमद और एसएसबी चालक विक्रम घायल हो गए।
विक्रम सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे भिलाई रेफर किया गया है। बाकी
जवानों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
No comments:
Post a Comment