CG News छह मंजिला इमारत से गिरने से युवक की मौत, परिजन को हत्या की आशंका - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 14, 2020

CG News छह मंजिला इमारत से गिरने से युवक की मौत, परिजन को हत्या की आशंका

छह मंजिला इमारत से गिरने से युवक की मौत, परिजन को हत्या की आशंका

रायगढ़ | शहर में एक युवक की छह मंजिला इमारत से नीचे की गिरने से मौत हो गई। वह बुरी तरह से जख्मी हो चुका था और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की वजह से पुलिस को हत्या किए जाने का संदेह है। हालांकि चर्चा युवक के आत्महत्या करने की भी है। इन बिंदुओं पर पुलिस की टीम जांच कर रही है। घटना जूटमिल चौकी क्षेत्र के बेनीकुंज में बने अपार्टमेंट में हुई।

 Read More -अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

मरने वाले की पहचान तेतला निवासी 25 साल के आदित्य गुप्ता  के रूप में की गई है। घटना से कुछ देर पहले युवक ने चार दोस्तों के साथ पार्टी की थी। उस पर कोरबा वेस्ट कंपनी के एक अधिकारी का मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया गया था। लिहाजा, युवक के परिजनों के साथ पुलिस उसकी कंपनी में काम करने वालों और उसके दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल किसी के खिलाफ इस घटना के मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

 

 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close