छत्तीसगढ़: लॉकडाउन का 13वां दिन / कोरोना संक्रमण रोकने में प्रदेश टॉप 10 में; अब सरकारी राशन दुकानों से सैनिटाइजर और मास्क भी बेचे जाएंगे\ CG - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 6, 2020

छत्तीसगढ़: लॉकडाउन का 13वां दिन / कोरोना संक्रमण रोकने में प्रदेश टॉप 10 में; अब सरकारी राशन दुकानों से सैनिटाइजर और मास्क भी बेचे जाएंगे\ CG


छत्तीसगढ़: लॉकडाउन का 13वां दिन / कोरोना संक्रमण रोकने में प्रदेश टॉप 10 में; अब सरकारी राशन दुकानों से सैनिटाइजर और मास्क भी बेचे जाएंगे


रायपुर. जब देश के ज्यादातर राज्य कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। वहां संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मॉडल स्थापित कर देश के टॉप-10 राज्यों में अपनी जगह बना ली है। राज्य सरकार अब लोगों को सरकारी राशन की दुकान से मास्क और सैनिटाइजर भी देगी, वहीं 3 माह का राशन एक साथ दिया जाएगा। 

प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण के 10 मामले सामने आए। इनमें से 8 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ में अभी तक 1 हजार 590 लोगों के टेस्ट किए गए हैं। केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों में किए गए इंतजामों की समीक्षा के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को 15 दिन और अधिक सतर्कता से काम करने की जरूरत है।

यह भी पढ़े लॉकडाउन / रायपुर में दवाई, दूध व पेट्रोल के अलावा बाकी दुकानें आज भी बंद, हर चौराहे पर सख्ती से हो रही पूछताछ


राशन दुकानों से जरूरत के अन्य सामानों की बिक्री भी हाे सकती है
राज्य सरकार आदेश जारी किया है कि राशन की सरकारी दुकानों में अब मास्क, सैनिटाइजर और साबुन भी बेचा जाएगा। ऐसा ग्रॉसरी ओर मेडिकल की दुकानों से भीड़ कम करने के लिए किया गया है। सरकार ने अप्रैल, मई और जून का राशन एक साथ देने का भी फैसला किया है। पहले यह सिर्फ 2 महीने के लिए था।
रायपुर: विदेश से लौटे लोग खुद फोन पर अपनी जानकारी दे रहे
राजधानी में पिछले महीनों में विदेश यात्रा कर लौटे लोग अब खुद इसकी सूचना दे रहे हैं। शहर में अब तक 700 से ज्यादा लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा चुकी है। इनमें से 350 से ज्यादा लोगों ने हाल के दिनों में हेल्पलाइन नंबर 104 पर फोन करके, नजदीकी थानों में जाकर या फिर अन्य माध्यमों से अपनी पिछली विदेश यात्रा की जानकारी दी है।
रायपुर में किस देश से कितने लौटे
यूएई140
ब्रिटेन90
अमेरिका50
थाईलैंड50 से 60
मलेशिया10 से 20
जर्मनी10 से 12
इंडोनेशिया10 से 15
इटली05 से 07

भिलाई: एक दिन में 86 रिपोर्ट निगेटिव आईं

काेराेनावायरस काे लेकर दुर्ग जिले के लिए राहत की खबर है। जिले में रह रहे कोरोना संक्रमण के 86 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक भेजे गए करीब 337 सैंपल में से एम्स रायपुर ने उन्हें 179 की रिपोर्ट भेज दी है। 245 लोगों को होम क्वारैंटाइन किया गया है। डोर-टू-डोर सैपल कलेक्शन के लिए रविवार से 8 टीमें लगाई गई हैं।

यह भी पढ़े - राहत की खबर / छत्तीसगढ़ में कोरोना के 4 और मरीज स्वस्थ, रायपुर में अब एक भी केस नहीं


तब्लीगी जमात की रिपोर्ट क्लियर नहीं 
दुर्ग जिले के उतई में रविवार को सिर दर्द से 35 साल महिला की मौत हो गई। ट्रेवल हिस्ट्री मिलने के कारण शासकीय अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका नेजल और थ्रोटल स्वाब लेकर कोरोना की जांच के लिए भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close