अच्छी खबर : छत्तीसगढ़ में कोरोना के 4 और संक्रमितों को किया
गया ठीक , एम्स से किया गया डिस्चार्ज।
रायपुर। कोरोना को लेकर बड़ी खबर सामने आ
रही है। कोरोना के 4 और मरीज एम्स से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। चारों मरीज कोरबा
जिले के कटघोरा से हैं। चारों मरीज के दो-दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एम्स ने
अस्पताल से छुट्टी दे दी। एम्स प्रबंधन ने इस मामले की पुष्टि की है। प्रदेश में
अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 16 हो चुकी है।
No comments:
Post a Comment