छत्तीसगढ़ : 2 दिनों में कोरोना के 7 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, अब 16 मरीजों का इलाज जारी - News Aaj Tak | CG News | MP News | Hindi News | हिंदी समाचार

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 15, 2020

छत्तीसगढ़ : 2 दिनों में कोरोना के 7 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, अब 16 मरीजों का इलाज जारी


छत्तीसगढ़ : 2 दिनों में कोरोना के 7 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, अब  16 मरीजों का इलाज जारी


रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए मंगलवार और बुधवार का दिन बहुत ही राहत भरा रहा। इन दो दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित 7 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए। सभी सातों मरीज एम्स से डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए हैं। एम्स में अभी कोरोना के 16 संक्रमित मरीज हैं, जिनका इलाज रहा है। सभी मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार हो रही है।

ये भी पढ़े -छ.ग. रायपुर : कोरोना सैंपल लेने जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम का चालान काटा, दो हजार रुपए का जुर्माना लगा


राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के साथ ही विदेशों एवं अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आए लोगों सहित संक्रमितों के संम्पर्क में आए लोगों को क्वॉरंटीन किया गया है। राज्य में वर्तमान में 71 हजार 495 लोग होम क्वॉरेंटीन में है, जिनके स्वास्थ्य पर टीम द्वारा निगरानी रखी जा रही है।
क्वॉरेंटाइन लोगों से नियम का कड़ाई से पालन करने तथा घर से बाहर न जाने की लगातार अपील की जा रही है। लॉक डाउन के दौरान जन सामान्य से भी इसका पालन करने तथा घर से बाहर निकलने पर मॉस्क, गमछा अथवा रूमाल से नाक, मुंह को अच्छे से ढंकने तथा फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील की गई। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

close