मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लॉक डाउन के संबंध में राज्य की जनता के नाम संदेश
रायपुर. कोरोना संक्रमण को लेकर देश में लगातार मामले
बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ एक वॉरियर की तरह सामने आया है। प्रदेश में अब
तक 4933 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से सिर्फ 31 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
है। यानी कि महज 0.63% ही संक्रमित मामले सामने आए हैं। सरकार का कहना है कि यह
देश में सबसे न्यूनतम है। फिर भी एहतियात बरती जा रही है।
लॉक डाउन के संबंध में राज्य की जनता के नाम संदेश pic.twitter.com/BHOCfqkAAE— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 15, 2020
ये भी पढ़े -छ.ग. रायपुर : कोरोना सैंपल लेने जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम का चालान काटा, दो हजार रुपए का जुर्माना लगा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार रात जनता को किए अपने संबोधन में कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन अभी जारी रहेगा। 21 अप्रैल को स्थिति की समीक्षा के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलों में संक्रमण पर नियंत्रण होगा उन्हें गाइडलाइंस के मुताबिक छूट दी जाएगी।
मुख्यमंत्री
बघेल ने कहा कि हम में से अधिकांश के जीवन में इस तरह के संकट का सामना करने
का यह पहला अवसर है। किंतु यही समय हमारे आत्मबल, संयम और विश्वास की परीक्षा का
भी है। जितनी जल्दी आपका शहर, जिला कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में रखेगा
उतनी जल्दी लॉकडाउन में छूट देने पर विचार किया जाएगा।
ये भी पढ़े - रायपुर पुलिस ने जारी किया आदेश , अब 2 पहिया वाहन में 1 और चार पहिये वाहन में 2 व्यक्ति सफर कर पाएंगे। उल्लंघन करने पर होगी कार्यवाही।
उन्होंने कहा, राज्य में 56 लाख राशन कार्डधारियों को निःशुल्क राशन देने का
फैसला किया गया है। इनमें से करीब सभी लोगों को दो माह का राशन निःशुल्क प्रदान
किया जा रहा है। नए राशन कार्ड बनाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। राज्य
सरकार ने यह भी तय किया है कि ऐसे जरूरतमंद लोग जिनके पास वर्तमान में राशनकार्ड
नहीं हैं, उन्हें भी एक माह का राशन निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों से श्रमिक या कामगार आए हैं। उन्हें अपने घर जाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। जब तक लॉकडाउन रहता है, तब तक छत्तीसगढ़ को ही आप अपना घर समझें। ऐसे सभी श्रमिकों के भोजन और अस्थायी आवास का पूरा प्रबंध राज्य सरकार कर रही है।
No comments:
Post a Comment